संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): जसवंतनगर की विश्वप्रसिद्ध मैदानी रामलीला का एसडीएम जायजा लेने पहुंची। इस दौरान प्रशासन रामलीला समिति को व्यवस्थाओं में सहयोग देने में जुट गया है। सोमवार शाम रामलीला महोत्सव को लेकर बुलाई गई बैठक में मौजूद रहकर जसवंतनगर एसडीएम ऋतुप्रिया ने आश्वस्त किया कि यहां की ऐतिहासिक विश्व धरोहर रामलीला मेले के दौरान प्रशासन की ओर से विशेष सुदृढ व्यवस्थाएं रहेंगी। रामलीला व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ऋतुप्रिया ने 150 मीटर लम्बा मेला लीला मैदान को देखने के साथ-साथ नवनिर्मित पंचवटी ओर लंका को और उन पर की गई सजसज्जा को बारीकी से देखा। प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू और संयोजक अजेंद्र सिंह गौर ने बताया कि यहाँ की रामलीला के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ से अधिक की सहायता की है। इस रामलीला की शुरूआत रहीस स्व. दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने सन 1860 में रामलीला मैदान की जगह देकर कराई थी। हिन्दू-मुसलिम साम्प्रदायिक एकता की एक सुदृढ़ मिसाल है। संयोजक अजेंद्र गौर ने सभी अफसरों का स्वागत करते कहा कि यहां जो भी अफसर पहले रहे, यहां की रामलीला को आज भी स...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें