Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मांग 8.5करोड़

Etawah news: जनपद को गड्ढामुक्त करने को सिर्फ 5.5करोड़ बजट आया, मांग थी 8.5करोड़ की

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद को 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि बारिश का मौसम अंतिम चरण में है, ऐसे में सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति का काम किया जाना चाहिए। उन्हों ने पीडब्ल्यूडी के साथ ही सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्ति की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कुछ सालों में सड़कों अथवा सड़क पटरी के कच्चे होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। बरसात बंद हुए एक महीने का समय बीत चुका है और सड़कों पर गड्डे लोगों की कमर तोड़ रहें है। एक बार फिर से पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति के लिए तैयार है। अलग-अलग खंडों से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कार्य योजना तैयार करके शासन को भेज दी गई थी। जिले से कुल 204.37 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण के लिए 1025.03 लाख रुपए की कार्य योजना तैयार करके शासन स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में कार्ययोजना में से केवल टोकन मनी ही दी गई, लिहाजा पूरा साल ऐसे ही बीत गया। विभाग के अधि...