Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पोषण अभियान

Etawah News: आंगनबाड़ी महिलाओं ने पोषण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर: जिला स्तरीय अधिकारियों  के दिशा निर्देश में बाल विकास व पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय से नगर के प्रमुख चौराहे तक पोषण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई है। पोषण पखवाड़ा मार्च- 2023 का शुभारंभ के अवसर पर 20 मार्च 2023 से 3 अप्रैल तक पांचवा पोषण पखवाड़ा यहां भी मनाया जा रहा है।  आंगनवाड़ी  सुपरवाइजर रमाकांती के नेतृत्व में पर्यबेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के द्वारा  पोषण पखवाड़ा मार्च 2023 के तहत पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। सुपरवाइजर ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से यह कार्यक्रम मनाए जाने का दिशा निर्देश पर पोषण रैली निकाली गई है तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इस पखवारा का उद्देश्य जन आंदोलन और जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है और खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगे बताया है कि 6 साल तक पंजीकृत लाभार्थी बच्चों का खाद्य एवं वजन संबंधी माप और लैंगिक रूप से संवेदनशील जल प्रबंधन एनीमिया तथा स्वस्थ मां व बच्चों ...