Etawah News: कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, मचा हड़कंप, मोहल्ला छोड़ भागे महिलाएं और बच्चे, बा-मशक्कत पाया काबू
ब्यूरो संवाददाता इटावा : शहर के पक्का बाग क्षेत्र के अंतर्गत गुरु नानक आलू कोल्ड स्टोर में जमा आलू को ठंडा करने के लिए जब कोल्ड के भीतर गैस छोड़ी गई तो लीकेज के चलते अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ। रिसाव इतना बढ़ गया कि आसपास के मोहल्लों में लोगों को सांस लेने की दिक्कत और उल्टियों की शिकायत शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस पहुंची और गैस रिसाव पर काबू पाया। वातावरण में गैस पर नियंत्रण के लिए दमकल की गाड़ियों ने हवा में पानी की बौछार शुरू कर दी। आसपास गाड़ियों ने बरसात शुरु कर दी, जिससे मोहल्ले वासियों को कुछ राहत महसूस हुई। दमकल के द्वारा लगातार इस प्रक्रिया को करते हुए लगभग चार घंटे का समय लगा। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी और एसपी सिटी ने कोल्ड स्टोर के तकनीकी इंजीनियर से बात की तो पता चला कि बाल्व ढीला होने से गैस रिसाव शुरू हो गया था, जिस कारण यह स्थिति बनी थी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि गुरुनानक कोल्ड स्टोर से सूचना मिली कि यहां अमोनिया गैस रिसाव हुआ है, पुलिस बल आया है, इसस...