ब्यूरो संवाददाता इटावा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अमेठी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद राहुल गांधी का 53वा जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केक काटकर मिष्ठान का वितरण किया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और राहुल गांधी की दीर्घायु होने की कामना की। जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा देश के नेता राहुल गांधी जी ने नफरत के खिलाफ कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर देश को मोहब्बत से जोड़ने का काम किए। हम उनके साहस की सराहना करते हैं। वह लगातार सच बोल बोलना जारी रखे हैं। राहुल गांधी एक निडर नेता हैं। वह संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विपरीत परिस्थितियों में उनका का साहस काफी सराहनीय है। वह करुणा और सद्भाव का संदेश देते हुए सत्ता के खिलाफ सच बोलना जारी रखें और लाखों भारतीयों की आवाज बने। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित, मोहम्मद राशिद खान, कोमल सिंह कुशवाहा, आलोक यादव, आरबी सिंह पाल, आसिफ जादरान, सुरेंद्र प्रताप सिंह, महेश कटारे, सुनीता कुशवाहा,स्वाति सिंह, सोजेव रिजवी, सरला जाटव, ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें