Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CCTV से निगरानी

Etawah News: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षायें शुरू, CCTV से हुई निगरानी

संवाददाता: आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: शुरू हुई बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन सभी परीक्षा केन्द्रो पर सघन तलाशी व सचल दल एवं प्रभारियों की आवाजाही पूरे समय चलती रही लेकिन एक भी नकलची न पकडे जाने की खबर है। क्षेत्र के सभी परीक्षा केन्द्रो पर आज से परीक्षायें दो पाली में शुरू हो गयी। हिंदू विद्यालय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व परीक्षा इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्र पर कुल 592 विद्यार्थी पंजिकृत हैं  जिनमे से 17 छात्र 14 छात्राएं परीक्षा में शामिल नही हुए। पहली पारी में हिन्दी के प्रश्नपत्र मे क्षेत्र के दस परीक्षा केंद्रों में लगभग 187 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा सभी परीक्षा केन्द्रो पर पुलिस चांक चैकंद दिखाई दी नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 214 बालक 164 बालिकायें कुल 378 विद्यार्थियों में 11 बालक व 12 बालिकाएं अनुपस्थिति रहे। बलरई के बीएसटी इंटर कालेज में 490 पंजीकृत में से 16 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे। खेडा धौलपुर के धनीराम शाक्य इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर 287 पंजीकृत में से 14 बच्चे अनुपस्थिति रहे। सराय भूपत के पंचशील इंटर कालेज में 319 पंजीकृत में स...