आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर: बलरई इलाके में पराली से लदे एक ट्रैक्टर में दोपहर 3 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर बलरई पुलिस ने पहुंच कर और राहगीरों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। यह टैक्टर बलरई, फिरोजाबाद मार्ग पर (जो नहर बंबा मार्ग से होकर जाता है) पर जा रहा था ,तभी तेज रफ्तार में एक विद्युत खंभे से टकरा गया। बिजली खंभे से तेज चिंगारियां निकलीं ,जो कि पराली पर गिरी और आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चारों तरफ लपटें और धुआं ही धुआं फैल गया। रोड पर यातायात ठप हो गया खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े मगर वह अकेले आग पर काबू पाने में नाकामयाब थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर ट्रैक्टर की ट्रॉली को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया गया है कि सनोज कुमार पुत्र सह़वीर सिंह निवासी नगला हरी सिंह थाना नगला खंगर, फिरोजाबाद ट्रैक्टर चला रहा था। वह पराली को अपने यहां ले जा रहा था।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें