Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भाजपा इटावा

Etawah News: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, पूर्व विधायक अशोक दुबे की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भाजपा ने इटावा की तीन नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सर्वाधिक प्रतिष्ठित इटावा सदर नगर पालिका चेयरमैन के पद पर कुसुम दुबे को प्रत्याशी घोषित किया है।  कुसुम दुबे भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व विधायक तथा पूर्व एमएलसी स्वर्गीय अशोक दुबे की पत्नी हैं। भाजपा ने कुसुम दुबे को इटावा नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने जिले के दो अन्य नगर पालिकाओं भरथना तथा जसवंत नगर के लिए भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने भरथना नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर मनीषी गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि जसवंत नगर नगर पालिका के चेयरमैन पद पर जय शिव बाल्मीकि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।  भाजपा के जिला महामंत्री और निकाय चुनाव संयोजक शिवाकांत चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी पूरी दमदारी के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और जिले की निकायों पर विजयश्री हासिल करेगी।