Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मकान विवाद

Etawah News: मकान विवाद में मारपीट में घायल की मौत पर एसओ भरथना लाइन हाजिर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: भरथना में मकान के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामले में एसएसपी ने एसओ को हटाया। घायल व्यक्ति की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हुई थी। जिसके बाद परिजनों शव रखकर हंगामा किया था। जिसके बाद दो नामजदों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया था। चौकी इंचार्ज को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। बताते चलें भरथना के सराय रोड स्थित मकान को लेकर विवाद में बीती 30 अगस्त को दो पक्षो में मारपीट हुई थी। जिसमे घायल सौरभ की 11 दिन बाद शनिवार को आगरा स्थित अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने रविवार को भर्थना नगर के बीचो बीच से गुजरे इटावा-कन्नौज स्टेट हाईवे पर बजाजा लाइन चौराहे पर मृतक का शव रख विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद मृतक की मां प्रकाशवती की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। और उसी दिन देर शाम को दो नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वही चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था। आज मंगलवार को एससपी जयप्रकाश सिंह ने भरथन...