Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शार्ट सर्किट

Etawah News: शार्ट सर्किट से पांच दुकानें जलकर हुईं राख

ब्यूरो संवाददाता इटावा: पक्का बाग ओवर ब्रिज के पास शार्ट सर्किट से लगी आग से पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर लोगों ने निजी साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। इकदिल में ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की सुबह बिजली के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी से आग लग गयी। एक के बाद एक पांच दुकानें धू-धू कर जल गईं। देखते ही देखते सभी दुकानें खाक हो गईं। घटना की जानकारी दुकान स्वामियों को हुई तो घटनास्थल की तरफ भागे लेकिन भीषण आग के कारण लोग कुछ नहीं कर सके। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदारों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस ने बिजली की लाइन कटवाकर दुकानों में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांचों दुकान जलकर राख हो गयीं।