Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भाजपा राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा

Etawah News: भाजपा राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने बजट को सराहा, आम जनता के लिए सर्वोत्तम बजट

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रेल मार्ग से इटावा में पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। यूपी सरकार के बजट को आम जनता के लिए बेहतर बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सूबे में बेहतर काम कर रही है। इसी वजह से आए दिन विपक्ष सरकार के कामकाज पर सवाल खड़ा करता है। आज का बजट हर शख्स के लिए मुफीद है। इसी लिए बजट को लेकर विरोधी दल सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यूपी में का....बा गाना गाकर सरकार पर सवाल उठाने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर को नोटिस दिए जाने को लेकर भानु प्रताप वर्मा ने कहा उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए वह अपनी कोई राय स्पष्ट नहीं करेंगे।