ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद में रवि की फसल की बुवाई के लिए डीएपी एवं यूरिया खाद की भारी कमी और नहरों में पानी न आने से किसानों को को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिलेभर की समितियों पर खाद्य की किल्लत से किसान जूझ रहा है। केंद्रों पर लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिल रही है, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और डीएम कार्यालय के गेट पर धरना दिया। प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने कहा सरकारी समितियों की गोदामों पर मात्र एक बोरी खाद पाने के लिए किसानों को लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर सरकारी अधिकारी का समस्या के शीघ्र समाधान का कोरा आश्वासन दे रहे हैं । पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा ने कहा केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय के द्वारा दावा किया जाता है कि देश और प्रदेश में चालू रबी की फसल के लिए उर्वरक डीएपी, यूरिया की बहुतायत भंडारण है ऐसे में स्पष्ट है की किसान के लिए खाद की कमी जानबूझकर कर पैदा की गई है जिससे बिचौलियों को लाभ पहुं...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें