Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महिला व्यापार मंडल

Etawah News: रीना जैन बनी महिला व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सोमवार को शहर के एक होटल में व्यापार मंडल ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाश दीप जैन ने प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र रीना जैन को सौंपकर महिला व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।  जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा व्यवसायी महिलाओं के हितों की रक्षा करने में सदैव प्रयासरत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने संगठन व व्यापारी हितों में किये हुये कार्यों को देखते हुये महिला व्यवसायी रीना जैन को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।  कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने नव मनोनीत महिला प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रीना जैन ने कहा महिला व्यापार मंडल महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने सहयोग करेगा। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वह व्यापारिक क्षेत्र में बराबरी पर कंधे से कंधा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला ...

Etawah News: मंजू यादव बनी महिला व्यापार मंडल की संग़ठन मंत्री

ब्यूरो संवाददाता इटावा: महिला व्यापारियों को संग़ठन में स्थान देने के क्रम में उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने गुरुवार को भर्थना चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में केंटीन व्यवसायी मंजू यादव को महिला व्यापार मंडल का जिला संग़ठन मंत्री मनोनीत किया।  कार्यक्रम के दौरान महिला पदाधिकारियो ने नव मनोनीत संग़ठन मंत्री को मनोनयन पत्र देकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुये कहा महिला व्यापार मंडल महिला व्यवसायियो की व्यापारिक समस्याओ को हल करने में सदैव आगे रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रीना जैन, जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, जिला संग़ठन मंत्री कमलेश जैन, शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, आलोक गुप्ता, ऋषि पोरवाल, रियाज अहमद, पवन कुशवाहा, देव् गुप्ता आदि मौजूद रहे।