Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तहसील दिवस

Etawah News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई DM से मिला

ब्यूरो संवाददाता इटावा/चकरनगर : उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की चकरनगर इकाई के अध्यक्ष छोटू यादव के नेतृत्व में चकरनगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधि मंडल आज तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय से मिला तथा उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल नें डीएम को अवगत कराया कि चकरनगर इस बीहड़ी क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, यहां करीब सात आठ हजार की आबादी है, हजारों लोग ग्रामीण अंचलो से प्रतिदिन यहां बाजार करनें आते हैं, यहां नाले की सफाई न होनें से मच्छरों का प्रकोप काफी बड़ गया है, साथ ही कूड़े के ढेर चारों तरफ पड़े रहते हैं, सफाई व्यवस्था न होनें से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं, जिससे आम जनमानस को कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, शाम के समय दुकानों पर बैठना मुश्किल हो जाता है, व्यापार मंडल ने कस्बे सफाई व्यवस्था कराये जाने की मांग। डीएम ने व्यापारी नेताओं को आश्वासन दिया कि अबिलम्ब संम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया जायेगा कि कस्बे के नाले की सफाई एंव सफाई व्यवस्था ठीक की जाए तथा दवाई का छिडकाव किया जाये। इस अवसर पर महामंत्री आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष ल...

Etawah News: तहसील दिवस में तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण

संवाददाता: मनोज कुमार  जसवंतनगर(इटावा): तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में कुल 28 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रही उप जिला अधिकारी नम्रता सिंह ने सभी अधीनस्थों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।  तहसील में आयोजित समाधान दिवस में भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने कस्बे में हो रही जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की उनका कहना था कि 11 बजे से लेकर 5 बजे तक स्कूल की बसें व चार पहिया वाहनो को आने-जाने पर रोक लगाई जाए जिससे लोगों को परेशानी ना हो, ग्राम छबरापुरा के हिर्देश कुमार ने शिकायत की कि गांव के ही लोगों ने चकरोड पर कब्जा कर रखा है आवागमन में काफी परेशानी होती है। यह भी देखें:   Top 10 News | Top 10 News Etawah | Top 10 News Today| Breaking News | कस्बे के मोहल्ला अहीरटोला की सीमा देवी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसने 5 वर्ष पूर्व जमीन खरीदी थी इस पर विपक्षी दलों ने गुंडागर्दी से कब्जा कर लिया है, ग्राम तुलारामपुर की  गायत्री देवी ने शिकायत की कि उनकी मेड को विपक्षी ...