ब्यूरो संवाददाता इटावा: जीआईसी ग्राउंड पर इटावा महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मोतीझील क्लब ने एकता क्लब को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एकता क्लब ने 20 ओवरों में ऑल आउट होकर 135 रन बनाए, जिसमें कप्तान अकरम खान ने 55, सुशील ने 21, साहिल के 16 रन बनाए। मोतीझील की ओर से निशांत ने 3 विकेट लिये। जवाब में उतरी मोतीझील टीम ने निचले क्रम की बल्लेबाजी ने रोमांचक जीत एक गेंद शेष रहते दिला दी। जिसमें सौरभ ने 44 रन की पारी खेली एकता क्लब की ओर से अमित यादव, संचित यादव व राहुल वर्मा ने दो-दो विकेट लिये। मैच की अंपायरिंग गौरव सोनी व गुलजार अहमद गामा ने स्कोरिंग हर्ष ने की। विजेता टीम के कप्तान को विजेता ट्रॉफी व 25000 रूपये नगद व विशिष्ट अतिथि ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद 15000 रूपये नगद प्रदान किए। मैन ऑफ द फाइनल निशांत, मैन ऑफ द सीरीज राहुल वर्मा, बेस्ट बैट्समैन पारस कुमार को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव का ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें