Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डिजिटल तकनीक

Etawah News: डिजिटल तकनीक से जैन धर्म को सीख रहे हैं बच्चे, बारिश में भी श्रद्धालुओं की हो रही भीड़

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: नगर के जैन बाजार में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित हो रहे 8 दिवसीय संस्कार शिक्षण शिविर में स्मार्ट तरीके से जैन बच्चों को बनाया जा रहा है स्मार्ट। स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर व अन्य संसाधनों से स्मार्ट क्लासेस समेत विभिन्न वर्गों की क्लास को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्वाध्याय,सामूहिक क्लास आदि को भी सरलता के साथ आयोजित कर जैन धर्म का मर्म समझाया जा रहा हैं। शिशु, बालबोध, किशोर, प्रोण, आदि कक्षाओं को उत्सव शास्त्री, हर्षित शास्त्री, अक्षय शास्त्री समेत स्वाध्याय कक्षा को अच्युतकांत शास्त्री बहुत ही सरल व सहज भाषा में ले रहे हैं। जिससे बच्चों को धर्म सीखने में बहुत आसानी हो रही है विभिन्न प्रयोगों द्वारा कक्षाओं को नियमित चलाया जा रहा है। स्वाध्याय में अच्युत कांत शास्त्री द्वारा आचार्य कुंदकुंद द्वारा रचित समयसार व पंडित टोडरमल द्वारा रचित मोक्ष मार्ग प्रकाशक जैसे जैन ग्रंथों से जैन धर्म के सिद्धांत बताए जा रहे हैं। इष्ट-अनिष्ट सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हम अपनी सोच अनुसार प्रत्येक वस्तु को इष्ट-अनिष्ट समझते है...