Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रेमी की हत्या

Etawah News: नाबालिक प्रेमिका ने मां के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, प्रेमिका समेत मां और चाचा गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को भूसे की कोठरी छुपाया। बीते शुक्रवार को बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला परसे में एक युवक का शव भूसे के कमरे में बरामद हुआ था। घटना का आज पुलिस ने खुलासा किया है और तीन आरोपियों को जेल भेजा है।  बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र दलवीर सिंह निवासी नगला परसे थाना बकेवर का शव उसके घर से 200 मीटर दूर एक भूसे की कोठरी में पड़ा मिला था। शनिवार को एक महिला जब भूसा लेने पहुंची तो उसने शोर मचाया। सूचना पर एसएसपी, फोरेंसिक टीम मौके पर मुआयना करने पहुंचे थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। इसमें पता चला कि नाबालिग लड़की से मृतक अभिषेक का प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया था, जिसके बाद अभिषेक के सिर पर डंडे से वार करके पहले उसे घायल कर दिया उसके बाद उसका गला कसकर उसको मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पहले सिर में डंडा मारकर घायल उसके बाद गला कसकर मौत का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस न...