Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

Etawah News: 26 मई को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मनाएगा प्रेरणा दिवस

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अगवाल, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा  26 मई को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पक्का बाग स्थित युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर दोपहर 12:00 बजे हरिश्चंद्र अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएंगे।  जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा 26 मई 1979 को विक्रीकर के सर्वे छापे के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान अमीनाबाद लखनऊ के व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल जी की पुलिस की गोली से अमीनाबाद थाने के सामने शहादत हो गई थी, व्यापार मंडल के जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने जानकारी देते हुये कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पिछले 23 वर्षों से लगातार प्रदेश के सभी जनपदों में उनकी शहादत को प्रेरणा दिवस के रूप में आयोजित करता रहा है, प्रेरणा दिवस पर सभी व्यापारी सादर आमंत्रित हैं।

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कमेटी की बैठक हुई संपन्न

संवाददाता: महेश कुमार  इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल  की  अध्यक्षता में सीतापुर में संपन्न हुई जिसमें 60 जिलों के पदाधिकारियों ने सहभाग किया। बैठक में मुख्य व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिए प्रदेश को 6 मंडलों में विभाजित कर के 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। व्यापारी जोड़ो अभियान को तेजी करने के लिए एवं 3 सितंबर व्यापारी दिवस घोषित कराए जाने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुलाकात करेगा। बैठक में सांसद राजेश वर्मा एमएलसी पवन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष सीतापुर ने आकर व्यापारियों की हर समस्या के लिए 24 घंटे अपने दरवाजे खुले रहने की बात कही।  उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में खाद विक्रेताओं व पॉलिथीन विक्रेताओं का उत्पीड़न बंद करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। पॉलिथीन विक्रेताओं का उत्पीड़न बंद करने के लिए पॉलिथीन फैक्ट्री जहां प्रतिबंधित ...

Etawah News: नवरात्र की दसवीं पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भंडारा वितरण किया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पक्का बाग इटावा पर नवरात्र की दसवीं पर  व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने विश्व शांति की  कामना माता रानी से की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार जैन, जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद,जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी,जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ० संतोष राठौर,नगर महामंत्री पूर्वी सक्सेना, जिला सचिव संजीव राजपूत, अल्ताफ़ करीमी ने भोज्य वितरण किया।

Etawah News: महाशिवरात्रि पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रसाद वितरण किया

संवाददाता: गुलशन कुमार  इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के आवास छपेटी कुंज में भोले बाबा मंदिर पर ठंडाई एवं प्रसाद वितरण करके महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया गया। सैकड़ों शिव भक्तों ने ठंडाई ग्रहण की। इस अवसर पर भक्तों ने बम बम भोले के जयकारे लगाए। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, सर्राफा एसोसिएशन मंत्री श्याम सिंह, संचित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Etawah News: 74 वे गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया झंडारोहण

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला मंत्री संतोष कुमार वर्मा के नवीन प्रतिष्ठान राहत पुरा इटावा पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने 74वे  गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया ।   मुख्य अतिथि रघुराज सिंह शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा व्यापारी हमेशा इस देश की अर्थव्यवस्था को बनाने में बड़ी भूमिका निभा निभाता रहा है और निभा रहा है ।  किसी भी समय में व्यापार मंडल और इस देश का व्यापारी हमेशा खड़ा रहता है ।  आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा 74 वें गणतंत्र दिवस पर उन सभी शहीदों को नमन करता हूं जिन शहीदों ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस देश को आजाद कराया ।  संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए व्यापारियों ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला वरिष...

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सतेंद्र कुशवाहा को बनाया नई मंडी का अध्यक्ष

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में नई मंडी परिसर में हाजी इरशाद राईन की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमे नवीन मंडी के सैकड़ों व्यापारी इकट्ठे हुए सर्वसम्मति से नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार कुशवाहा को बनाया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने किया। नव मनोनीत अध्यक्ष को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी,जिला मंत्री इक़रार अहमद ने प्रमाण पत्र मनोनयन पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सत्येंद्र कुशवाहा का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहता है लगातार आ रही नवीन मंडी की समस्याओं को व्यापारियों द्वारा बताई जा रही थीं इन सभी समस्याओ...

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बाजारों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर दिया ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल  ज्ञापन के माध्यम से  मांग करता है नवीन मंडी  इटावा परिसर  मे व्यापारियों की बड़ी संख्या में दुकानें हैं,बीती रात चोरों ने हजारों का माल व्यापारी मुबीन राईन व नौमान राईन की दुकानों से चुरा लिया जिसके कारण मंडी परिसर का व्यापारी भयभीत है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व एस पी ग्रामीण से मिलकर  नवीन गल्ला मंडी परिसर में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाई जाने और अति शीघ्र चोरी की घटना का वर्कआउट किये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संतोष राठौर लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाहा युवा जिला मंत्री इकरार अहमद, संतोष कुमार वर्मा,युवा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मन्नान राईन,जीशान राईन, गुफरान राईन, अरसम राईन,फैज़ान राईन, अयान राईन आदि रहे।

Etawah News: श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया समर्थन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: लालपुरा जैन धर्मशाला से निकलने वाला कैंडल एवं मशाल मार्च में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी जैन समाज के साथ सड़कों पर उतर कर जैन समाज का समर्थन करेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों से अपील की है जैन समाज के इस कार्यक्रम में सभी व्यापारी व सम्मानित जनता शामिल हो।  श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में व्यापार मंडल ने जैन समाज को समर्थन देते हुए जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा की सरकार ने शीघ्र ही समाधान नहीं किया और जैन समाज के पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पर्यटक सूची से नाम वापस नहीं लिया तो जनपद का समस्त व्यापार बंद करके विरोध किया जाएगा।

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी छापे का किया विरोध

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जीएसटी विभाग द्वारा ताबड़तोड़ ,बेहिसाब मारे जा रहे छापे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने  किया विरोध l जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा की   छापेमारी के कारण व्यापारियों में व्याप्त भय, दहशत है यदि इसी प्रकार छापेमारी होती रहेगी तो विशेष रूप से छोटा व्यापारी बर्बाद हो जाएगा जो प्रतिदिन एकाउंटिंग नहीं कर पाता है, या  ट्यूशन अकाउंटेंट के ऊपर निर्भर है, यदि उसके सारे दस्तावेज छापेमारी में जप्त कर विभाग अपने साथ उठा ले जाएगा,तो व्यापारी कैसे अपना अकाउंट और टैक्स का ब्यौरा दे पाएगा l जो ईमानदार और समय से रिटर्न भरने वाला व्यापारी है वह भी इन सब छापेमारी में पिस  जाएगा   नगर अध्यक्ष सुदशन जैन ने विभाग से व्यापारियों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक और बिना किसी उत्पीड़न के मित्रवत व्यवहार करने की अपेक्षा की और कहा कि इससे सरकार की छवि खराब होगी। महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत ने कहा पहले से ही व्यापार की स्थिति खराब है व्यापारी करोनाकाल से अभी तक उबर नहीं पाया है और जीएसटी विभाग की छापामारी से व्या...

Etawah News: व्यापारी दिवस पर व्यापार मंडल ने किया व्यापारियों को सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल  की अध्यक्षता में 3 सितंबर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस  मनाया गया इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ व्यापारियों को व्यापार रत्न से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष जागेश्वर अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार मजदूर दिवस, शिक्षक दिवस मनाया जाता है उसी प्रकार व्यापारी दिवस भी सरकार को घोषित करना चाहिए इसके लिए हम लोग प्रधानमंत्री को पत्र भेज चुके हैं और यह लड़ाई काफी समय से चल रही है हम व्यापारी व्यापारी दिवस को घोषित करा कर ही दम लेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है देश में सर्वाधिक टैक्स व्यापारी वर्ग ही सरकार को देता है लेकिन सरकारें उनकी मांगों को अब तक नजरअंदाज करती रही लेकिन हमारी लड़ाई जब तक जारी रहेगी तब तक प्रत्येक व्यापारी को सम्मान नहीं दिला देती सरकार को 3 सितंबर व्यापारी दिवस घोषित कर देना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त श्वेता गर्ग ने सभी व्यापारियों को 3 सितंबर व्यापारी दिव...

Etawah News: 3 सितंबर व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष   संदीप बंसल के आव्हान पर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा । 3 सितंबर राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए देश को सर्वाधिक नौकरी देने वाले सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारी समाज को अन्य दिवस जैसे शिक्षक दिवस मजदूर दिवस बाल दिवस आदि की तरह ही व्यापारी दिवस 3 सितंबर घोषित किया जाए ।   बढ़ती महंगाई से आम जनता को राहत मिले इसलिए पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए जिससे देश की आम जनता एवं उद्योग व्यापार को महंगाई एवं कच्चे माल की कीमतों में राहत मिल सके इन सभी मांगों को लेकर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा । ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पटेल डॉक्टर संतोष राठौर लल्लू वारसी महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाहा युवा जिला मह...