ब्यूरो संवाददाता इटावा: दिव्यांगता प्रमाणपत्र न बनाये जाने को लेकर किसान यूनियन ने दिव्यांग लोगो के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का किया घेराव। प्रमाण पत्र बनबाने आये दिव्यांगों ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी प्रमाणपत्र नही बनाते है और कागजी कमियां बता कर महीनों चक्कर लगवाते है। किसान नेताओ ने कहा कि गरीब दिव्यांग जिन्हें दिखाई नही देता किसी को सुनाई नही देता कोई चल नही पाता और कोई बोल और सुन नही पाता ऐसे लोगो बड़ी मुश्किल से कार्यालय आते है और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते महीनों चक्कर लगाने को मजबूर है। डिप्टी सीएमओ श्री निवास ने बताया कि जानकारी के अभाव में लोग बिना पूरी कागजी कार्यवाही के आ जाते है जिसकी बजह से प्रमाणपत्र नही बन पाते है। उनकी समस्याओं का समाधन किया जा रहा है। कई जांच लखनऊ के एसजीपीजीआई में होते है उनकी जांच की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान किसान नेता संजीव किसान, जनवेद सिंह, गिरदेव सिंह, उजागर सिंह, राम औतार, रामकिशुन, प्रमोद, ब्रजेश, धर्मेंद्र, राम राम शरण, शिशुपाल सिंह, अनुज, अमर सिंह, राम निवास समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें