Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुलिस छानबीन में जुटी

Etawah News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ने गोली मरकर की आत्महत्या, पिस्टल को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: चौबिया थाना क्षेत्र के भदामई गांव में हिस्ट्रीशीटर अपराधी प्रदीप उर्फ छोटे ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुख्यात अपराधी के आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी मच गई। 2012 में इसने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक खराब हो रहे मौसम को देखकर किसान अपने-अपने खेतों में गेहूं की फसल को समेटने के लिए काम कर रहे थे। तभी थाना चौबिया से हिस्ट्रीशीटर प्रदीप उर्फ छोटे पुत्र भूरे सिंह निवासी भदामई ने अपने घर के बाहर गली में कुर्सी पर बैठकर पिस्टल से गोली मार ली। उसने पिस्टल से गोली सीधे सिर में मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिस्टल हाथ से छूट कर दूर जा गिरी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने मामले की जानकारी ली।मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। चौबिया पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने वाले अपराधी का नाम प्रदीप यादव उर्फ छोटे हैं। इस पर एक दर...

Eawah News: एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का किया प्रयास, पुलिस छानबीन में जुटी

ब्यूरो संवाददाता इटावा/बसरेहर: कस्बा के रामबिहारी शाला के पास लगे एटीएम को तोड़कर बदमाशों ने चोरी का प्रयास। सुबह एटीएम के क्षतिग्रस्त मिलने पर घटना की छानबीन शुरू की गई। रामबिहारी शाला के पास मेनरोड पर किराए की दुकान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। ग्राहकों के लिए एटीएम रातभर खुला रहता है। इसी का फायदा उठाकर गुरुवार की रात में कुछ बदमाश एटीएम में घुसे औऱ एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। जब सफल नही हो सके तो एटीएम संचालन को लगा इन्वर्टर बैट्री चोरी करने को स्टोर को खोलने का प्रयास किया। इसका भी दरवाजा नही खुला तो बदमाशों ने स्टोर रूम की छत की सीलिंग उखाड़ फेंकी, राहगीरों के आने पर बदमाश भाग निकले।  शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो लोगों ने पुलिस को बताया। सीओ नागेंद्र चौबे ने पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ जाकर जांच की और घटना की जानकारी एटीएम संचालन करने वाली बैंक को दी गई।