ब्यूरो संवाददाता इटावा/महेवा : दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर जश्न का आयोजन प्रताप पैलेस पर ब्रज प्रांत महासचिव डॉ शिव प्रताप सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया गया। डॉ शिव प्रताप सिंह राजपूत ने जश्न मनाते हुए कहा कि जिस प्रकार दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा करके जो जीत हासिल की है वैसा ही उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और निश्चय ही यूपी में एक अच्छा बदलाव लाएगी। कार्यक्रम में जिला महासचिव इंजीनियर सरफराज अहमद, प्रदेश सचिव सीवाईएसएस पुष्पेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ बसंत कुमार सिंह कुमार, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस पुष्पेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ सतनारायण दोहरे, जिला उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ यशवंतराव, जिला उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ भारत सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ जितेंद्र कुमार, जिला सचिव र...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें