Skip to main content

Posts

Showing posts with the label महिला प्रधानाध्यापक

Etawah News: महिला प्रधानाध्यापक को बदमाशो ने मारी 6 गोली, मौके पर ही हुई मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम जुगरामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत महिला प्रधानाध्यापिका अभिलाषा यादव को अज्ञात बदमाश ने बीच रास्ते गोलियों से भून दिया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉ मनोज यादव ने बताया कि घायल महिला प्रधानाध्यापिका को 6 गोलियां लगी है। महिला के दोनों हाथ, सीने , गर्दन व पीठ के ऊपरी हिस्से में गोलियां मारी गई है।  गम्भीर हालत मे इटावा के निजी अस्पताल जे के होस्पिटल में चल रहा है इलाज जबकि, शिक्षिका की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। राहगीरों के द्वारा लहूलुहान हालत में महिला को जे के होस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार महिला शिक्षिका को बसरेहर के ब्लॉक संसाधन केंद्र से साथ में प्रशिक्षण उपरान्त साथ लेकर आ रहे शिक्षामित्र को भी अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिक्षामित्र मुंगापुरा में कार्यरत बताया जा रहा है। संतोषपुर घाट का बताया जा रहा है पूरा मामला। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।