Skip to main content

Posts

Showing posts with the label श्री रामोत्सव

Etawah News: रामलीला मैदान की पंचवटी में 'श्री रामोत्सव' पहली मार्च को होगा

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: रामायण कानक्लेव श्रंखला के तहत एक मार्च, बुधवार को रामलीला मैदान जसवंतनगर में श्री रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन,सायं5 बजे से किया गया है । इस आशय की जानकारी रामलीला समिति जसवन्तनगर के प्रबंधक राजीव गुप्ता"बबलू"और कार्यक्रम के शासन से मनोनीत संयोजक अजेंद्र सिंह गौर ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता में दी है।  नृत्य नाटिका, अवधी होली,              मंचीय रामलीला कार्यक्रम होंगे, उन्होंने बताया है कि जसवंतनगर की रामलीला विश्वधरोहर के रूप में यूनेस्को से अलंकृत है, इसी वजह से संस्कृति विभाग उ.प्र.के अयोध्या शोध संस्थान ने रामलीला समिति जसवंतनगर के संयोजन से यह कार्यक्रम यहां आयोजित कराया है। पर्यटन विभाग उ.प्र.तथा जिला प्रशासन इटावा इसमें सहयोग कर रहे है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ,राम भजन, राम भजनों पर नृत्य नाटिका,ब्रज कलाकारों द्वारा मंचीय रामलीला,  अवधी होली तथा जसवंतनगर की प्रसिद्ध मैदानी राम लीला का प्रसंग आदि कार्यक्रम रखे गए हैं।प्रदेश भर के कतिपय चुनिंदा स्थलों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित ह...