Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भाजपा पर बरसे

Etawah News: मोहम्मद अहसान को "शुकराना ए हज" देने पहुंचे शिवपाल, भाजपा पर बरसे

आशीष कुमार  इटावा/जसवंतनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा है कि वह कौमी एकता और आपसी सद्भाव के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में  समाज में विघटन डालने का काम किया जा रहा है। श्री यादव  शुक्रवार शाम यहां फक्कड़ में पूरा मोहल्ला स्थित एक मैरिज होम में हाजी मोहम्मद अहसान द्वारा आयोजित शुकराना ए हज कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में हाजी, मौलाना, हाफिज, इमाम के अलाव बड़ी संख्या में नगर के हर वर्ग के लोग पधारे हुए थे। स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने शॉल उड़ाकर और पुष्प मालाएं पहनाकर सभी हाजी मौलानाओं आदि का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने सारे विकास काम रोक दिए हैं और समाजवादियों तथा विरोधियों को सबक सिखाने के लिए उनका उत्पीड़न कर रही है ।उन्हें जेल भेज रही है। उनके घरों पर बुलडोजर चलवा रही है। पूरे प्रदेश में भय और आतंक मचा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अहसान नगर पालिका जसवंत नगर के पूर्व उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ, विधायक प्रतिनिधि भी ह...