Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सर्व शिक्षा अभियान

Etawah News: ताला लगे स्कूल में बच्चों ने की प्रार्थना, बीएसए ने दिए जाँच के आदेश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सरकार के सर्व शिक्षा अभियान को उनके ही कर्मचारी पलीता लगाते कहीं न कहीं दिख ही जाते है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही शिक्षा पर सुधार के लाख दावे करते हो और टीचर को समय से स्कूल पहुंचने की सख्त हिदायत देते हो। मगर , शिक्षकों की इस तरह की कार्यशैली में खास सुधार होता हुआ नही दिख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारी प्राथमिक , उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आए दिन ऐसे मामले देखने और सुनने को मिल ही जाते है। जिसमें बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ होता दिखाई देता है। ऐसा ही एक मामला इटावा से सामने आया हे जिसमे प्राथमिक विद्यालय की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसमें स्कूल के टीचर के समय पर ना आने से छात्रों ने स्कूल के मेन गेट पर ही प्रार्थना शुरू कर दी। गेट पर ताला लगा हुआ था। स्टूडेंट्स को ऐसा करता देख लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बीएसए शैलेश कुमार के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जांच कर विद्यालय के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की बात कही है।