Skip to main content

Posts

Showing posts with the label यूपीएससी के छात्र

Etawah News: पिता के साथ बाइक पर जा रहे यूपीएससी के छात्र की सडक हादसे में हुई मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर : नेशनल हाईवे पर क्षेत्र के होनहार छात्र की हादसे में मौत हो गयी। वह बाइक पर पिता को लेकर इटावा जा रहा था तभी तभी पीछे से वाहन ने रौंद दिया। मरने वाला युवक यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। नगला इंच्छा के रहने वाले शिवप्रताप यादव का छोटा बेटा अमित यादव(23) स्नातक के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। बुधवार की दोपहर में वह अपने गांव से पिता को बाइक पर बैठाकर इटावा के लिये आ रहा था। हाईवे के किनारे सर्विस रोड तहसील के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवायी। इसके बाद पिता पास में ही रखे खोखे से कुछ खरीदने लगे। तब बेटा अमित सर्विस रोड पर पिता का इंतजार करने लगा। इसी बीच पीछे से आये एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको रौंद दिया और ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। पिता ने हादसा देखा तो चीखते हुये पहुंचे।  आनन फानन में टक्कर से मरणासन्न हुये बेटे को लेकर वह अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना से पिता अर्धबेहोशी की हालत में पहुंच गये। परिजनों को सूचना मिली तो वे भी रोते बिलखते पहुंचे। जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने घ...