Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेयजल को तरसे

Etawah News: विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते 11घंटे फेल रही बिजली, पेयजल को तरसे

संवाददाता: मनोज कुमार  इटावा/जसवंतनगर:  विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के चलते जसवंतनगर के लोगों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ा। क्षेत्र की लगातार 11 घंटे तक विद्युत आपूर्ति फेल रही, जिससे लोग शनिवार सुबह पेयजल को भी तरसते देखे गए, क्योंकि नगरपालिका की पेयजल टंकियों से जल आपूर्ति नहीं की जा सकी। इससे पूर्व गुरुवार दोपहर भी करीब 8 घंटे जसवंत नगर कस्बे की विद्युत आपूर्ति, 33 केवी लाइन के रायनगर और कैस्त के बीच में खराब हो जाने के कारण फैल रही थी। इन दिनों यहां के शीतग्रहों में आलू का भंडारण चल रहा है। विद्युत आपूर्ति फेल होने के कारण कोल्ड स्टोर मालिक भी परेशान रहे, क्योंकि आलू भंडारण के दौरान शीतग्रहों के चेंबरों का टेंपरेचर मेंटेन रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए निर्वाध बिजली आपूर्ति नितांत आवश्यक है। शुक्रवार रात करीब एक बजे मौसम बिगड़ने और अंधड़ आने व पानी बरसने से रायनगर 220 के वी से निकलने वाली जसवंतनगर की 33 केवी लाइन में रात 2 बजे फाल्ट आ गया। इससे यहां के दोनों विद्युत उप केंद्रों से आपूर्ति होने वाली11के वी की लाइनें डेड हो गई।।फिर उपभो...