Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सह प्रभारी

Etawah News: सह प्रभारी बनाये जाने पर सांसद रामशंकर कठेरिया का हुआ स्वागत समारोह

ब्यूरो संवाददाता इटावा : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री इटावा के सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया को मध्यप्रदेश का सह प्रभारी बनाये जाने के बाद जनपद आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत किया गया, जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी बधाई। आगरा से इटावा आते समय कठफोरी से लेकर सिंचाई विभाग इटावा अतिथि गृह तक समर्थकों ने जगह जगह किया भव्य स्वागत। सिंचाई विभाग अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद ने पार्टी हाईकमान को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी देने के लिये बधाई दी, उन्होंने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव के लिये केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर खरा उतरने का काम करेंगे।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले से ही संगठन मजबूत है, जिसके आधार पर वो अपने पूर्व अनुभवो के आधार पर कह सकते है कि पार्टी के सभी लोग एकजुट होकर मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाएंगे।