Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पीजीआई सैफई

Etawah News: बकरी चराने गए 8 बच्चों ने जहरीला फल खाया, बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल से सैफई किया रेफर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: बकरी चराने गए 8 मासूमों ने गलती से विषाक्त फल के बीज का सेवन करने के बाद  सभी बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल रेफर कर दिया। देर शाम थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के कोकपुरा शाला से बकरी चराने गये 8 बच्चों ने एक पेड़ पर लगे फल को खा लिया। जब बच्चे शाम को घर पहुंचे तो उन्हें पेट दर्द के साथ उल्टियां होने लगीं। बच्चों ने परिवारीजनों को बताया कि उन्होंने जंगल में एक फल खाया था। जिसके बाद परिजन बच्चों को जिला अस्पताल ले गए। कोकपुरा शाला की पूजा ने बताया कि परिवार के रजनी, लल्ला, अभी, जानवी, रश्मि, निहारिका, रागनी और अंशिका शाम को बकरी चराने गए थे। वहीं किसी पेड़ पर बादाम की तरह दिखने वाले फल खा लिया। शाम को घर पहुंचे तो बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर वरुण चौधरी ने बताया कि बच्चों को उल्टी और पेट दर्द हो रहा था। प्राथमिक उपचार कर सैफई मेडिकल भेजा दिया है।

Etawah News: नवविवाहिता ने विषपान किया, पीजीआई सैफई रेफर किया

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): थाना क्षेत्र के ग्राम जुगौरा में गृह क्लेश के चलते नवविवाहिता ने विष पान कर लिया। हालत खराब होने पर पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र जसवंतनगर के जुगौरा निवासी की ममता पत्नी नेपाली की नवविवाहिता ने किसी कारण के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी जानकरी होते ही पति नेपाली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।