Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कृषि मशीनरी दुकान

Etawah News: कृषि मशीनरी की दुकान से आलू खुदाई मशीन चोरी, दुकान में हुई तीसरी चोरी, किसी चोरी का खुलासा नहीं

आशीष कुमार  इटावा/जसवन्तनगर: हाइवे पर स्थित एक कृषि यंत्र विक्रेता की दुकान में तीसरी बार चोरों ने हाथ साफ करते अबकी बार 50 हजार रुपए की आलू खोदने की मशीन चोरी कर ली गई। कृषि यंत्र विक्रेता की दुकान कृष्णा टाकीज के पास 'सरस्वती एग्रीकल्चर कृषि यंत्र सर्विस सेंटर' नाम से है। इसके मालिक ग्राम चाँदनपुर ,बीबामऊ निवासी अवधेश कुमार हैं। वह शुक्रवार शाम को  अपनी दुकान बंद कर अपने गांव चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान के सामने रखी मशीनों में सुरक्षा दृष्टि से लटका ताला टूटा था। मशीन गायब थी। यह देख दुकान मालिक के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।दुकानदार के अनुसार उनकी इस दुकान से चोरों ने तीसरी बार समान साफ कियाहै, पिछली किसी चोरी का आज तक खुलासा नहीं हुआ। घटना की तहरीर दी गई है।