ब्यूरो संवाददाता इटावा: एक बार फिर से शिक्षा जगत में अपना परचम लहराते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के अनुभव शर्मा ने स्कूल के टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। शुक्रवार को जारी दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा का 10 वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम हमेशा की तरह ही इस बार भी बेहद ही शानदार रहा । इस बार के सत्र में विद्यालय के 90 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के दसवीं के छात्र अभिनव शर्मा ने 96.60 % अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टॉप किया है। वहीं विद्यालय के सक्षम अग्रवाल ने 96.20,अक्षिता महेश्वरी ने 96 %, दक्ष अवतानी एवम वैष्णवी पांडेय ने 95%,सिद्धार्थ सिंह ने 94.8, दीपांशु, श्रेयस पाल ने 94.6, काशवी अरोरा ने 94.4,प्रशांत कुमार ने 94.2%,कृतिका सिंह एवम राजदीप ने शानदार 94% अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चैयरमैन डॉ विवेक यादव व वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव ने 10वीं के परिणाम घोषित होते ही परीक्षा में सफल हुए सभी बच्चों का विद्यालय बुलाकर मा...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें