ब्यूरो संवाददाता इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो की मौत और दो घायल हो गये। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कार सवार दिल्ली से बिहार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाकर सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया और शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई। बिहार के जनपद रोहतास के बिठाना बबनोन निवासी 42 वर्षीय जावेद मियां अपने साथी 30 वर्षीय सद्दाम हुसैन और बिहार के जनपद सासाराम निवासी मुन्ना सेठ के साथ कार से सासाराम जा रहे थे। जनपद रोहतास के बबनी निवासी नसीम आलम कार चला रहे थे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर-115 के पास सुबह पांच बजे चालक को झपकी आ गई और कार डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो में चारों लोग फ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें