संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा : चकरनगर तहसील के बीहड़ी क्षेत्र के खियालीपुरा पथर्रा थाना भरेह जनपद इटावा के निवासी बिक्रम सिंह निषाद पुत्र ओमप्रकाश की पुत्री मुस्कान उम्र 15 बर्ष को चम्बल नदी के मगरमच्छों ने बनाया अपना शिकार। मुस्कान अपने इलाके के चम्बल नदी के किनारे भेंसो को पानी पिलाने गई थी, किनारे पर पहुंचने पर मगरमच्छ ने हमला कर पानी में खींच लिया। जिसको स्थानीय तैराकों के काफी प्रयास के बाद चंबल नदी के दूसरे तरफ किनारे पर मगरमच्छ को खाते हुए पाया तथा छतबिछत लाश को बरामद किया गया। विक्रम सिंह निषाद ने अधकरियों को अवगत कराया थाना प्रभारी भरेह मौके पर पहुंचे एवम सेंचुरी विभाग के अधिकारी भी पहुंचे पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सूचना पर भरेह थानाध्यक्ष व उनकी टीम ने पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू करवाई। साथ ही सभी ग्रामीणों ने सरकार से अनुरोध किया है कि पीड़ित गरीब परिवार को उचित मुआवजा देने का कष्ट करें।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें