संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर : भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के तत्वाधान में नि:शुल्क सरल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 5 दूल्हों की बारात बैंड बाजों के साथ निकली। कस्बे के लोगों ने बारातियो का भव्य स्वागत किया रविवार को आयोजित इस सामूहिक विवाह की शुरुबात रेल मंडी रामसीता मंदिर से हुई सभी दूल्हे बघ्घिओ पर सबार थे आगे चल रहे बेंड बाजो की धुन पर बाराती नाचते चल रहे थे इसके बाद यह बारात लधुपुरा, नदी का पुल, सदर बाजार, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, बस स्टैंड चौराहा होती हुई छिमारा रोड पर स्थित एक मैरिज होम में पहुंची जहां पर परिषद के संरक्षक करन सिंह सेबाल, अध्यक्ष राजकमल जैन, दिलीप कुमार शाक्य, धर्मेंद्र कुमार सोनी, पुनीत कुमार गुप्ता, आदि लोगों ने दूल्हों तथा बारातियों का स्वागत किया इसके बाद मैरिज होम में पहुंचकर वर बधुओ ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर रस्म अदा की। इस सामूहिक विवाह में सीमा संग गंगा सिंह, अनामिका संग विक्रम सिंह, शिखा संग सुधीर, मोनी संग जयबीर, रोशनी संग शिवा कश्यप विवाह बंधन सूत्र में बंधे । परिषद की ओर से इन जोड़ों को सिंग...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें