Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मौके पर ही मौत

Etawah News: तेज रफ्तार अनियत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, बाइक सवार की मौके पर ही मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मानिकपुर मोड़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार इकदिल से इटावा शहर की तरफ जा रहा था, उसी समय यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार रात 35 साल के हरिओम दिवाकर पुत्र मनी राम दिवाकर निवासी कीरतपुर थाना इकदिल बाइक से इकदिल की ओर से इटावा की तरफ आ रहे थे। मानिकपुर मोड़ के फ्लाई ओवर पर सड़क खराब होने के चलते बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे हरिओम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी लेने पर उसके पास से 22 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

Etawah News: मोटर मैकेनिक के गले मे घुसा ट्रक से निकला सरिया, मौके पर ही मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : थाना बकेवर के नेशनल हाईवे पर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रक से 20 फीट बाहर निकली सरिया बाइक सवार के गले में घुस गई। जिससे हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार हुए 52 वर्षीय बृज बिहारी औरैया के बाबरपुर से वापस अपने घर इटावा लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर पश्चिम की ओर जा रहे ओवरलोड़ सरिया लदे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक से पीछे आ रहे बृज बिहारी के गले में सरिया घुस गई।  हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त किया और पोस्टमॉर्टम के शव लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन शव गृह पहुंचे हैं। मृतक के पुत्र प्रवीण ने बताया कि पिता बृज बिहारी मोटर मैकेनिक का काम करते थे। जोकि बाबरपुर से वापस आते समय ट्रक वाले की गलती से उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।