Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेड़ पर लटका मिला शव

Etawah News: आर्मी भर्ती में असफल हुए युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पेड़ पर लटका मिला शव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत लायन सफारी के पीछे 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अग्निवीर की भर्ती में असफल होने के बाद से परेशान चल रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर कपिलदेव सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत देर रात लायन सफारी के पास जंगली इलाके में 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त छोटू पाल निवासी मुन्नी का अड्डा के रूप में हुई है। मृतक युवक के परिजनों से बात करने पर पता चला है कि मृतक अग्निवीर की भर्ती में असफल होने के बाद से परेशान चल रहा था। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस और बारीकी से जांच पड़ताल कर रही...