संवाददाता: मनोज कुमार इटावा/जसवंतनगर : जसवन्तनगर में बुधवार शाम श्रीरामोत्सव की धूम रही। यहां के रामलीला मैदान के पावन मंच पर बुधवार शाम "श्रीरामोत्सव" का भव्य और धार्मिकता से बृंदाबन के कलाकारों व स्कूली बच्चों के द्वारा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामेंद्रसिंह और थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन सरस्वती मां पर पुष्पार्पण कर के किया। इन अतिथियों का रामलीला समिति जसवंतनगर के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू कार्यक्रम के अयोध्या शोध संस्थान द्वारा नियुक्त संयोजक ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर द्वारा राम पट्टिका ओढा और राम दरबार प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्थानीय राम जानकी विद्या मन्दिर संस्था के बच्चों ने कार्यक्रम का आगाज राम दरबार में मनमोहक और भावुक लवकुश कथा प्रस्तुतीकरण के साथ किया गया। कथा में बने लव कुश पात्रों ने अपने अभिनय और गायन से मंच राम मय कर दिया। ब्राईटेंड एकेडमी के बच्चों ने अमर शहीद मेजर बत्रा के बलिदान की लोमहर्षक झांकी और शहादत का दृश्य प्र...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें