Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लाठी बरसाई

Etawah News: कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च, नेताओ और पुलिस में हुई झड़प, लाठी बरसाई

ब्यूरो संवाददाता इटावा: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले पर कांग्रेसियों ने शहर में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसियों का पैदल मार्च बीच रास्ते में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेसी और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसमें कांग्रेस के आधा दर्जन कार्यकर्ता मामूली चोटिल हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में नजर बंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया कि हम शांतिपूर्वक तरह से नगर पालिका चौराहा से कचहरी में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे थे। तभी हमें जबरन सरकार के इशारे पर पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया और हमारे कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडे, लात-घूसों से मारा गया। जिसमें मेरे कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है। पुलिस ने हमारे साथ बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाया है। सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम रही है। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी की जिस ढंग से सदस्यता खत्म की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है। आज जो हम लोग यहां गिरफ्तार होकर इसलिए बैठे है कि हिंदुस्तान में एक हिटलर पैदा हो गया है जिसका नाम नरेंद्र मोदी है। जो इसके खिलाफ आवाज ...