Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पीस कमेटी बैठक

Etawah News: आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार ईद- उल -फितर , परशुराम जयंती को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था आदि के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी धर्मों के लोग मौलवियों एवं नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।  जिलाधिकारी ने कहा कि, नमाज परिसर के अंदर ही होनी चाहिए सड़कों पर नहीं।  उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने समस्त जनपद वासियों से ईद- उल- मिलाद को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील भी की। जिलाधिकारी ने त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि त्योहारों के पूर्व सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में साफ -सफाई, बिजली एवं पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,साथ ही कहा कि कोई नई परंपरा लागू न की जाए। ...