Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्कूल खुले

Etawah News: स्कूल तो खुले लेकिन कम संख्या में पहुंचे बच्चे

ब्यूरो संवाददाता इटावा: बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश किया गया था। बाद में सर्दी के कारण अन्य विद्यालयों में भी कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक का अवकाश घोषित कर दिया गया। 15 जनवरी को रविवार के बाद सोमवार से विद्यालय खुल गए, हालांकि विद्यालय नियम से खुले लेकिन कड़ाके की सर्दी सोमवार को भी होने के कारण कम संख्या में बच्चे विद्यालय में पहुंचे। दो सप्ताह की छुट्टी के बाद सुबह 9:00 बजे विद्यालय खुल गए। शिक्षक भी विद्यालय में पहुंच गए लेकिन बच्चे देर से भी आए और कम संख्या में भी बच्चे विद्यालय में पहुंचे। इसका एक बड़ा कारण सर्दी को माना जा रहा है। सोमवार को सुबह भी काफी तेज सर्दी थी जिसके कारण बाहर निकलना कठिन हो रहा था। संभवत: इसी वजह से अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इसका नतीजा यह निकला कि रोजमर्रा की तुलना में कम संख्या में बच्चे विद्यालय में आए। बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी छात्रों की संख्या रोजमर्रा की तुलना में कम रही। कक्षा 10 तथा कक्षा 12 के प्री बोर्ड परीक्षा चल रही है इसलिए इन कक्षाओं के छात्र...