ब्यूरो संवाददाता इटावा : भारत विकास परिषद शाखा इटावा के तत्त्वाधान में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अतिथि भारत भूषण जुनेजा क्षेत्रीय संयुक्त सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि समर्पित सहयोग के द्वारा व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से दूर रहकर भारत विकास परिषद समाज में विभिन्न सेवा आयामों को पूरा करता है। उन्होंने नवीन सदस्य-दायित्वधारियों को समाज निर्माण की मुख्य धुरी बताते हुए ऊर्जावान बने रहने के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय दायित्वधारियों में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र शुक्ल, महासचिव संजय मिश्र एडवोकेट, वित्त सचिव आलोक रायजादा, महिला सचिव श्रीमती नीलिमा चौधरी, प्रांतीय संगठन सचिव श्री मधुर श्रीवास्तव को पद की गरिमा एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। मुख्य शाखा इटावा के अध्यक्ष पद पर इन्द्र नारायण पांडेय, सचिव अत्रि दीक्षित, कोषाध्यक्ष शैलेश पाठक एडवोकेट, संगठन सचिव कुलदीप अवस्थी, महिला संयोजिका श्रीमती रीना राठौड़ सहित नवीन कार्यकारिणी के आधा सैकड़ा सदस्यों ने पद की गरिमा एवं दायित्व निर्वाहन की शपथ ली। सचिव अत्रि दीक्षित द्वारा मुख्य शाखा इटावा के कार्यकलापों की वार्षिक ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें