Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फर्जी आईआरएस अधिकारी

Etawah News: फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर धमकाने वाले मुख्य आरोपी के साथ चार गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर लोगो को धमकाने एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलापो को करने वाले मुख्य अभियुक्त और उसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से एक रायफल, एक रिवाल्वर (फैक्ट्रीमेड), 36 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस, एक फर्जी शस्त्र लाइसेन्स और एक क्रेटा कार बरामद हुई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 12 फरवरी को शीला पत्नी स्व भगवान सिंह निवासी ग्राम जगसौरा ने इसी गांव के निवासी मनीष कुमार व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध असलहों से लैस होकर घर में घुसकर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना जसवंतनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार वर्मा ने मामले पर कार्रवाई करते हुए बलरई नहर पुल के पास से क्रेटा सवार 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक रायफल, एक रिवाल्वर, एक फर्जी लाइसेंस के साथ विभिन्न बोर के 36 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जिसमें मनीष कुमार, लव कुश, अंकित कुमार, राजवीर और प्रवीन कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मु...