Skip to main content

Posts

Showing posts with the label व्यापार मंडल

Etawah News : व्यापारी जे.के.गुप्ता की पुत्री के चार्टेड एकाउटेंड बननें पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें किया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता इटावा : उघोग व्यापार प्रतिनिधि् मंडल के नगर उपाध्यक्ष जे.के.गुप्ता की पुत्री सोनाली गुप्ता के चार्टेड एकाउटेंड बननें पर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें पक्के बाग पर उनके आवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में केक काटकर एंव पगड़ी माला आदि पहनाकर पुत्री के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें कहा कि भारत सरकार नित नये कानून व्यापारीयों के ऊपर थोप रही है, जिसमें जीएसटी को ईडी के दायरे लाना भी एक है, व्यापार मंडल प्रान्तीय कार्यसमिति में इस पर मंथन कर इसके खिलाफ आन्दोलन की रणनीति बनायेगा।  इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलामहामंत्री रिषी पोरवाल, शहर अध्यक्ष संजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब,पावेन्द शर्मा अशोक जाटव, हाजी गुड्डू मंसूरी, वरुण राज यादव, सरदार मंनदीप सिंह, उघोग मंच के जिलाध्यक्ष भारतेंद्र भारद्वाज, महामंत्री अंकित यादव,अमित वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला शहर अध्यक्ष किरन सोनी,प्रीती दुबे,जैनुल आबदीन, सै.लकी , अजय मिश्रा, आशीष भदौरिया,शमशुद्दीन...

Etawah News: चोरी की घटनाओं का खुलासा करने पर व्यापार मंडल ने किया एसएसपी को सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता इटावा: पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में वरिष्ठ व्यापारी नेता राम शरण गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, शहर कोतवाल विक्रम सिंह चौहान सहित सर्विलेंस टीम, एसओजी टीम थाना कोतवाली, थाना इकदिल सहित अधिकारियों को फूल माला, पट्टा, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।  जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा विगत दिनों में व्यापारियों के यहाँ हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पुलिस प्रशासन के द्वारा खुलासा किया गया इसको लेकर व्यापार मंडल के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया इस मौके पर वैसे एकता परिषद के जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, अजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Etawah News: उड़ीसा रेल दुर्घटना में दिवंगत लोगों को व्यापार मंडल ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों ने बालासोर उड़ीसा रेल दुर्घटना में असमय दिवंगत लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा यह रेल दुर्घटना सैकड़ों परिवारों का काल बनकर आई जिसमें कई परिवार बर्बाद हो गए। मासूम बच्चों सहित दुर्घटना में जान गवाने वाले परिवार के लोग सदमे में है। श्रद्धांजलि देते हुए मृत आत्माओं को ईश्वर से शांति की प्रार्थना की एवं दुखी परिवारों को इस दुख की घड़ी में भगवान से सहन शक्ति प्रदान करने की कामना की।  जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा यह रेल दुर्घटना बहुत ही निंदनीय हैं इसकी जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को एवं गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। सैकड़ों लोगों की जान की जिम्मेदार लोग आज भी शांत हैं। इस दुर्घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और दोषियों को तत्काल सजा मिले। दुर्घटना मे...

Etawah News: व्यापार मंडल नें शान्ति पूर्ण निकाय चुनाव सम्पन्न करवाने पर जिला प्रशासन का जताया आभार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: शांति एंव सौहार्द पूर्ण वातावरण में नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न करानें में जिला प्रशासन द्वारा की गयी चाकचौबंद व्यवस्था पर उघोग व्यापार प्रतनिधि मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल नें जिले भर के व्यापारियों एंव आम जनमानस की तरफ से जिलाप्रशासन का आभार जताया।  प्रतीक चिन्ह एंव फूलमालाओं से जिलाधिकारी अवनीश राय एंव बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा का अभिनंदन किया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिलामहामंत्री रिषी पोरवाल, जिलाकोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, भारतेंद्र भारद्वाज, पावेन्दृ शर्मा, हाजी शेख आफताब, अशोक जाटव,अब्दुल अंसारी,  अर्चना कुशवाहा, मालती यादव, मु रियाज, सै लकी,शमशुद्दीन अंसारी, जैनुल आबदीन, बी के यादव आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

Etawah News: शहर के बीचो बीच बने अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाया जाये: व्यापार मंडल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: शहर के मुख्य बाजार राजागंज बाजार ग्वालियर रोड पर उदी मोड़ पर जाने के लिये अवेध टैक्सी स्टैंड व्यापारियों एवं सवारियों के लिये सरदर्द बन गया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने प्रशासन से मॉग करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी शहरों से अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश दिया है लेकिन राजागंज बाजार में अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड बनने से बाजार प्रभावित हो रहा है। टेम्पों और थ्रीव्हीलर वाले दुकानों के सामने जबरन टैम्पो खड़े करते हैं और दुकानदारो और सवारियों से दिन भर लड़ते हैं,अवैध स्टैंड की बजह से दिन में कई बार जाम लगता है,जबकि यह रोड मुख्य बाजार में होने के साथ ही ग्वालियर जाने के लिये प्रमुख बाजार की रोड है। उन्होंने प्रशासन से मॉग की है कि अवैध रूप से संचालित उदी टैम्पो स्टैंड को राजागंज बाजार से हटा कर किसी अन्य जगह स्थान्तरित किया जाये।

Etawah News: व्यापार मंडल ने बी.पी. अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इटावा के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी.अग्रवाल को वर्ष 2022 में परिवहन विभाग की सुविधाओं को बेहतर तरीके से जन जन तक पहुंचाने व इटावा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश सरकार द्वारा द्वितीय पुरस्कार मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रतीक चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी.अग्रवाल को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य जिसमें प्रदेश में इटावा बस स्टेशन की व्यवस्था एवं जनपद इटावा में कर्मचारियों द्वारा अच्छे कार्य करने पर उनको पुरस्कृत करने को प्रदेश सरकार ने अपनी नीति बनाया व प्रदेश भर के कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करना शुरू किया एवं वर्दी में रहने वाले इटावा के 95 प्रतिशत कर्मचारियों के कार्य को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च मानते हुए प्रदेश में इटावा को दूसरा स्थान दिया गया है। इटावा जनपद का मान बढ़ाने वाले ऐसे क्षेत्रीय प्रबंधक बी.पी. अग्रवाल का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि ...

Etawah News: वरिष्ठ उद्यमी राम शरण गुप्ता का व्यापार मंडल ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

ब्यूरो संवाददाता इटावा : आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुठ) द्वारा पचराहा स्थित जिला मंत्री इकरार अहमद के आवास पर वरिष्ठ समाजसेवी उधमी राम शरण गुप्ता का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया  इस मौके पर व्यापार मंडल के  पदाधिकारियों ने फूल माला पगड़ी पट्टा एवं गुलदस्ता भेंट करके जन्मदिन की बधाई दी इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि शंकर पटेल जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी जिला मंत्री इकरार अहमद जिला मंत्री संजीव राजपूत युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा महिला नगर महामंत्री पूर्वी सक्सेना नगर मंत्री सलमान राईन सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Etawah News: रक्तदान जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा पर निकले जयदेव का व्यापार मंडल ने किया स्वागत

ब्यूरो संवाददाता इटावा : रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 1 वर्ष की साइकिल यात्रा पर निकले कोलकाता के जयदेव राऊत ने इटावा में लोगों को रक्तदान का महत्व समझाया  इटावा पहुंचने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में पक्का वांग पर जयदेव का पगड़ी पट्टा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इटावा पहुंचने पर जयदेव ने बताया कि उन्होंने एक अक्टूबर से हर घर रक्तदान अभियान की शुरुआत करते हुए पूरे देश की यात्रा शुरू की है उनका लक्ष्य 1 वर्ष में साइकिल से 25 हजार किलोमीटर की यात्रा कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना है। बताया की यात्रा फेडरेशन ब्लड डोनर्स  आर्गनाइजेशन आफ इंडिया मुख्यालय कोलकाता के बैनर तले शुरू की है 42 बार रक्तदान कर चुके हैं। स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा लल्लू वारसी गोल्डी कुशवाहा आदि व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया।

Etawah News: व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापार मंडल ने एस पी सिटी को सोपा पत्र

ब्यूरो संवाददाता इटावा :   पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक एस पी सिटी कपिल देव की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ( बंसल गुठ) के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने  के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक मांग पत्र एस पी सिटी कपिल देव को दिया जिसमें  शहर के प्रमुख बाजारों में डेंगू की बीमारी से आम जनमानस को बचाने के लिए फागिंग कराएं जाने की मांग की  * बाजारों की सड़कों पर हुये गहरे गहरे गड्ढे भर वाने की मांग की  * रोड बेज की बसों में रोड बेज परिसर में ही संवारी वेठाले जाने की मांग की सड़क पर दुकानों के सामने ना खड़ा किया जाये  इन सभी मांगों को लेकर एक पत्र दिया , बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल वसरेहर के अध्यक्ष सोनू मिश्रा महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत नगर मंत्री पूर्वी सक्सेना जिला मंत्री इकरार अहमद संजीव राजपूत लल्लू वारसी आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे

Etawah News: त्यौहार पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करे खाद्यय, बिजली एवं वाट माप विभाग

ब्यूरो संवाददाता इटावा : कोरोना संक्रमण काल से पड़ी आर्थिक मार से जूझ रहे व्यापारियों पर होली के त्यौहार पर चेकिंग और जांच के नाम पर उत्पीड़न कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख कड़ी है होली के त्योहार पर जनपद में कई विभागों ने मिलकर व्यापारियों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है।  खाद्यय विभाग की टीमे सैम्पल भरने के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है वही वाट माप विभाग दुकानों पर अनावश्यक काटे वाट की चेकिंग कर रहा है साथ ही विधुत विभाग बिल जमा कराने के नाम पर व्यापारियों पर दवाब बना रहा है। विधानसभा निर्वाचन सम्पन्न हो जाने के बाद से अचानक सभी विभाग व्यापारियों का किसी न किसी रूप में उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों को सस्ता चारा समझ कर उत्पीड़न करना व्यापार मंडल कतई बर्दास्त नही करेगा।  उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कोई भी व्यापारी मिलावटी वस्तुओं को न बेचे अपने काँटे बाट पर मुहर लगवा कर कागजात पूरे रखे और बिजली के बिल ...