Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चंबल क्रिकेट लीग

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का उद्घाटन आज, इटावा और भिंड के बीच पहला मुकाबला

संवाददाता: दिलीप कुमार  इटावा/चकरनगर: चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित 'चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' आज से शुरू हो रहा है। चंबल अंचल के भगत सिंह कहे जाने वाले शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान की शहादत दिवस पर आज चंबल क्रिकेट लीग का उद्घाटन प्रातः 9 बजे होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में शहीदों-क्रांतिवीरों के वंशजों के साथ सरोकारी शख्सियतें शामिल होंगी। समापन समारोह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर होगा। चंबल क्रिकेट लीग-2 में औरैया, इटावा, जालौन और भिन्ड जनपदों की टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पहला मैच सिन्डौस (इटावा) और धानुकपुरा (भिंड) टीमों के बीच होगा। जहां दोनों सरहदी जनपदों की टीमें अपना दमखम दिखायेंगी।  चंबल क्रिकेट लीग को लेकर खेल प्रेमियों के बीच खासा चर्चा बना हुआ है। चंबल विद्यापीठ के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि इस लीग से चंबल घाटी की सकारात्मक छवि बन रही है। औरैया, इटावा, जालौन और भिंड जिला मुख्यालय से समान दूरी पर हुकुमपुरा स्थित चंबल आश्रम सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधि का केंद्र बन रहा है। बिलौड पंचायत का हुकुमपुरा गाँव कभी कुख्यात दस्य...

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 का पोस्टर जारी, 1 अप्रैल से शुरू होगा लीग का आयोजन

संवाददाता : दिलीप कुमार  इटावा : चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित 'चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस क्रिकेट मैच का 1 अप्रैल को चंबल घाटी के भगत सिंह नाम से विख्यात शहीद डॉ. महेश सिंह चौहान के शहादत दिवस पर शुभारंभ होगा। समापन समारोह 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर होगा।  चंबल क्रिकेट लीग-2 का पोस्टर आयोजन समिति द्वारा रिलीज कर दिया गया। इस अवसर चंबल विद्यापीठ संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि इस लीग से घाटी की सकारात्मक छवि बनी है।  इस बार भी बिलौड पंचायत के इस बीहड़ी गांव में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा होगा। चंबल अंचल के जालौन, औरैया, भिंड, इटावा, बाह, मुरैना और धौलपुर के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। विभिन्न जनपदों की टीमें अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। क्रांतिकारी लेखक डॉ. राना ने सभी से सहयोग की अपील की है।  आयोजन समिति से जुड़े बाबा परिहार ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार राशि के साथ मेडल, शील्ड और ट्राफी से भी सम्मानित किया जाएगा। द...