Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अवकाश

Etawah News: जजशिप में 29 जून को रहेगा ईद-उल- जुहा का अवकाश

ब्यूरो संवाददाता इटावा: माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी कैलेण्डर वर्ष 2023 के अनुसार ईद-उल-जुहा का त्योहार दिनांक 30.06.2023 को निर्धारित है। लेकिन स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार ईद-उल-जुहा किस तिथि को मनाया जायेगा, के सम्बन्ध में शहर काजी, इटावा से आख्या आहूत की गई।  शहर काजी द्वारा अवगत कराया गया है कि ईद-उल-जुहा का त्योहार चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 29.06.2023 (दिन बृहस्पतिवार) को मनाया जायेगा। अतः ईद-उल-जुहा का अवकाश दिनांक 30.06.2023 (दिन शुक्रवार) के स्थान पर दिनांक 29.08.2023 (दिन बृहस्पतिवार) को घोषित किया जाता है।  इस तिथि पर जजशिप इटावा के सभी न्यायालय एवं कार्यालय तथा ग्राम न्यायालय (सैफई व चकरनगर) बन्द रहेंगे तथा दिनांक 30.06.2023 (दिन शुक्रवार) को जजशिप इटावा के समस्त न्यायालय व कार्यालय खुलेंगे एवं विधिवत न्यायिक कार्य सम्पादित होगा। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने दी जानकारी।