Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेमौसम बरसात

Etawah News: बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने बढाई किसानों की चिंता

ब्यूरो संवाददाता इटावा: पिछले तीन दिनों से बदलता हुआ मौसम किसानों को परेशान कर रहा है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को चौपट कर दिया है। किसानों की छह महीने की मेहनत पर इस बेमौसम बरसात ने पानी फेर दिया है। हालांकि शहर के लोगों को इस बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली पर बिजली ने परेशान किया। स्थिति यह है कि किसानों को अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी पर बरसात और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसान खासे परेशान हैं। उन्हें लग रहा है कि उनका आगे का खर्चा कैसे चलेगा, जिले में इस साल एक लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल बोई थी। हालांकि मौसम शुरु से ही किसानों को परेशान करने लगा और जब पानी की जरूरत थी तब पानी नहीं बरसा अब जब गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई चल रही है तब बरसात में काफी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार की रात को बकेवर महेवा तथा भरथना क्षेत्र में कई स्थानों पर हुई ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है कटने के लिए तैयार गेहूं खेतों में बिछ गई। इसी तरह जो फसल कटी हुई रखी थी वह भी बीत चुकी है। शनिवार को सुबह के समय धूप निकली लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर ब...

Etawah News: बेमौसम बरसात से किसानों की बर्बादी, मुख्यमंत्री से की राहत की मांग।

ब्यूरो संवाददाता इटावा: किसान सभा के नेतृत्व में सदर तहसील पर धरना देकर जिले में बेमौसम बरसात से धान बाजरा की फसलों की बर्बादी और अगौती बुबाई आलू ,सरसों, लहसुन का नष्ट होने, कच्चे मकान गिरने से व आकाशीय बिजली से कई बच्चों व लोगों की मौतें, आवास विहीन लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर ,चारों ओर जलभराव से डेंगू ,मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां आदि जैसी मांगो को उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम उप जिला अधिकारी सदर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।  ज्ञापन में बर्बाद फसलों एवं मृतक आश्रितों को मुआवजा, जल निकासी सफाई की उचित व्यवस्था ,आलू ,लहसन सरसों व सब्जियों के अच्छे बीज निशुल्क वितरण, बिजली सप्लाई दुरस्त कर, टूटी लाइनें, बिलो में धांधली, बिजली बिलों की माफी ,आवारा पशुओं से फसल उजाड़ से बचाव, लंम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं को टीकाकरण, जिला अस्पताल, पीएचसी ,सीएचसी ,उप केंद्रों पर उचित जांच  और दवाइयां समुचित व्यवस्था आदि की मांग उठाई।  सदर तहसील पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा जिला प्रशासन द्वारा ...