Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

Etawah News: नारायन कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता इटावा: नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स इटावा में उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के तत्वाधान में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान विषय पर किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राघव विक्रम एस.डी.एम. सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक  व उप जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव व विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर हरि किशोर तिवारी, विद्यालय की निदेशिका डॉ श्रेता तिवारी सहित प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया । प्रथम चरण में दिनांक 6 मार्च 2023 इटावा के 55 विद्यालयों के 260 छात्र-छात्राओं ने नारायन कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्ट्स इटावा में कक्षा 9 से 12 के सभी विद्यार्थी जिनमें शासकीय, अशासकीय वित्त पोषित, सी.बी.एस.ई. विद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ इंजीनियरिंग विषय के विद्यार्थियों के मॉडलों का निरीक्षण किया गया । निर्णायक मंडल में जी के वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक वी के पाल, पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी,सीपी सिंह प्रमुख रहे। प्रदर...