Skip to main content

Posts

Showing posts with the label निकाय चुनाव

Etawah News: व्यापार मंडल नें शान्ति पूर्ण निकाय चुनाव सम्पन्न करवाने पर जिला प्रशासन का जताया आभार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: शांति एंव सौहार्द पूर्ण वातावरण में नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न करानें में जिला प्रशासन द्वारा की गयी चाकचौबंद व्यवस्था पर उघोग व्यापार प्रतनिधि मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल नें जिले भर के व्यापारियों एंव आम जनमानस की तरफ से जिलाप्रशासन का आभार जताया।  प्रतीक चिन्ह एंव फूलमालाओं से जिलाधिकारी अवनीश राय एंव बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा का अभिनंदन किया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिलामहामंत्री रिषी पोरवाल, जिलाकोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, भारतेंद्र भारद्वाज, पावेन्दृ शर्मा, हाजी शेख आफताब, अशोक जाटव,अब्दुल अंसारी,  अर्चना कुशवाहा, मालती यादव, मु रियाज, सै लकी,शमशुद्दीन अंसारी, जैनुल आबदीन, बी के यादव आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

Etawah News: पुलिस ने ढाई लाख की शराब के साथ भरथना प्रत्याशी के पुत्र को शक की आशंका में किया गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: भरथना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सयुक्त रूप एक गेस्ट हाउस से शराब बरामद की जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रूपये है। साथ ही पकडे गये आरोपियों के पास से इंडीवर कार भी बरामद की हुई है।जिस देसी शराब के ठेके से शराब लाई गई उस ठेकेदार को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस ने ठेका निरस्त करने की डीएम से मांग रखी है। पकड़ा एक आरोपी पूर्व की सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री बताए जा रहे है।  एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भरथना पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी, कि भरथना चेयरमैन पद के प्रत्याशी चोरी छिपे चुनाव में शराब और रुपए बांटने को कोशिश में है। तथा ऊसराहार रोड स्तिथ शिवा गेस्ट हाउस में ब्लैक फोर्ड इंडीवर में शराब रखी है। जोकि चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए शराब लाई गई है। इसके बाद एसओजी, सर्वलांस टीम, भरथना पुलिस, आबकारी टीम ने शिवा गेस्ट हाउस में छापेमारी की और कार से 37 पेटी देशी शराब करीब 300 लीटर, चार युवक और तलाशी में 65 सौ रुपया पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने अंकित यादव पुत्र अजय कुमार यादव उर्फ गुल्लू यादव भरथना से चेयरमैन पद प्रत्याशी, गौरव य...

Etawah News: प्रदेश में सपा भाजपा कर रही तोड़ने की राजनीति, दलित - पिछडा भाईचारा बनाकर भाजपा को करेंगे खत्म

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बीएसपी के कॉर्डिनेटर और मायावती के करीबी बसपा नेता शमशुद्दीन राईनी बसपा प्रत्याशी गुलनाज बानो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। मंच से संबोधन में शमशुद्दीन ने समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। शमशुदीन राईनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुसलमान को लड़ा कर तोड़ने की राजनीति करती है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी की नेता बहन मायावती लोगों को मिला कर सियासत करती है। भागीदारी देकर सियासत करती है। जो लोग कह रहे थे कि मायावती कही नही है तो देख लेना जब इस चुनाव रिजल्ट आयेगा। मैं बता दूं मेरठ से लेकर सहारनपुर, पूर्वांचल के अंबेडकर में बड़ा हुजूम मुसलमानो का बसपा के साथ देखने को मिला। हम दलित, पिछड़ों के साथ भाईचारा बनाकर भाजपा को खत्म करने का काम करेंगे। मै देख रहा हूं जगह जगह घूम रहा हूं जमीनी स्तर पर इस बार मुसलमानों का अलग रुख रहेगा।  उन्होंने कहा इटावा में चाचा भतीजे ताऊ सब ने डेरा डाल रखा है। एक एक घर में जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्हे पता है इस बार बहुजन समाज पार्टी में मुसलमानों ...

Etawah News: समाजवादी प्रत्याशियों की जीत पक्की करने को आदित्य यादव ने निकाला रोडशो

संवाददाता : आशीष कुमार  इटावा: सपा निकाय चुनाव के जरिए शहरों व कस्बों में अपनी पकड़ साबित करने के लिए इस बार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जसवंतनगर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल के समर्थन में  सोमवार को जोरदार रोड शो निकाला गया। खास बात तो यह थी कि इस रोड शो में बड़ी संख्या में दोपहिया, चौपहिया वाहन शामिल होने के बावजूद मुख्य अतिथि पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन तथा जिला सहकारी बैंक इटावाके युवा अध्यक्ष सपा नेता आदित्य यादव अंकुर और पार्टी प्रत्याशी सत्यनारायण पुद्दल पैदल ही लोगों से वोट की अपील करते चल रहे थे। कचौरा रोड स्थित भोगनीपुर नहर पुल से रोड शो आरंभ हुआ और करीब 3 घंटे में छिमारा रोड पर जाकर संपन्न हुआ। तेज धूप और सुबह हुई बूंदाबांदी से पैदा हुई उमस के बावजूद रोड शो में चल रही भारी भीड़ ‘ शिवपाल यादव, पुद्दल भैया’ जिंदाबाद के नारे लगाती लोगों से “साइकिल” चुनाव चिन्ह पर अपना वोट देने की अपील कर रही थी।  इस पैदल रोड शो का कम से कम दो दर्जन स्थानों पर लोगों ने रोक रोक कर स्वागत किया समाजवादी पगड़ियां आदित्य और सत्यनारायण  को पहनाई...

Etawah News: चुनाव के मद्देनजर परिवहन व पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, DM SSP ने किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो संवाददाता इटावा: डीएम एसएसपी ने सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर कस्बा बकेवर पहुंचकर फ्लैग मार्च किया। डीएम अवनीश राय व एसएसपी संजय कुमार वर्मा दोपहर बाद बकेवर पहुँचे। भरथना ओवरब्रिज से पैदल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कस्बा चौराहे पर पहुँचे। जहाँ से इटावा रोड पर अधिकारियों ने भ्रमण करते हुए वाहनों की चेकिंग भी करायी। फ्लैग मार्च के दौरान डीएम व एसएसपी ने चौराहे के पास एक मिष्ठान की दुकान के सामने मुँह पर गमछा बांधे पल्सर सवार युवक को रोक लिया। अधिकारियों ने उसकी गाड़ी को चेक किया और उसके चेहरे से गमछा खुलवाया। पल्सर गाड़ी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चेक किया। रजिस्ट्रेशन सही मिलने पर पल्सर सवार युवक को जाने दिया। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आठ वाहनों को सीज किया गया जबकि कुल 30 वाहनों का चालान किया गया। बड़ी मात्रा में जुर्माना राशि भी वसूल की गई। अचानक चेकिंग अभियान से माल वाहन व यात्री वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। देर रात तक चले संयुक्त अभियान के बाद निकाय चुनाव तक इस अभियान को निरंतर चलाने का निर्णय लिया गया।...

Etawah News: शिवपाल सिंह यादव ने किया जनसभा को संबोधित, भाजपा पर बोला हमला, सरकार अधिकारियों पर बना रही दबाव

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: नगरपालिका परिषद के प्रत्याशी अजय यादव गुल्लू के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को जनसभा को संबोधित किए। अजय यादव समेत सभी प्रत्याशियों को ज्यादा-ज्यादा संख्या में समाजवादी पार्टी को मतदान देकर जिताने की अपील की।  शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है और जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि ही भू माफिया और माफिया गिरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ईवीएम मशीन का ईमानदारी और निष्पक्षता से उपयोग करे। इस चुनाव में सरकार अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत काम करवाने का प्रयास कर रही है। कुछ ईमानदार अधिकारी निष्पक्षता से चुनाव को संपन्न करवाने में जुटे हैं। इस दौरान दिबियापुर सपा विधायक प्रदीप यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा जब भरथना के चेयरमैन गुल्लू यादव थे तब सड़कों के लिए बहुत रुपया दिया। एक ही बार में भरथना में ओवर ब्रिज, डाक बंगला, बिजली घर बनवा दिया। लेकिन 6 साल हो गए भाजपा सरकार को उस ओवरब्रिज बंबा की रोड नहीं बनवा पाए, सिर्फ मरम्मत करा पाए। आज तक हमने यहां के जनप्रतिनिधियों को फोटो खींचाते ह...

Etawah News : ऐन वक्त पर सपा ने बदला चेयरमैन उम्मीदवार, ज्योति गुप्ता को दिया टिकट, भाजपा की राह हुई कठिन

ब्यूरो संवाददाता इटावा: राजनीति में अनिश्चितता का माहौल हमेशा बना रहता है। खासकर सपा में इसका असर ज़्यादा दिखाई देता है। राजनीतिक गलियारे में लोकसभा चुनाव 2019 का परिदृश्य फिर से ताज़ा हो गया। जनपद में सियाशी उठापटक में आज समाजवादी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राजनैतिक गलियारों में हलचल मचा दी। चार दिन पहले सपा की ओर से चेयरमैन पद के प्रत्याशी के रूप में शिवपाल यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले इदरीश अंसारी की पुत्रवधु गुलनाज बानो का नाम तय होने के बाद आज हाई कमान ने पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता (संटू) की पत्नी ज्योति गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष के पास इस बारे में कोई सूचना नहीं पहुंची है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से प्रत्याशी बदलने का पत्र जारी कर दिया है। पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ( संटू) की पत्नी ज्योति गुप्ता आज 24 अप्रेल को अपना नामाकंन पत्र भरेंगे। सपा हाई कमान की ओर से टिकट बदलने के फैसले पर जिलाध्यक्ष गोअपल यादव अनभिज्ञता प्रकट की हैं।  राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीएसपी के नेता को सपा द्वारा कुलदीप गुप्ता (संटू) की पत्नी ज्योति गुप्ता को प्...

Etawah News: सपा ने निकाय चुनाव के लिए इन चेहरों पर लगाई मुहर, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, बीजेपी की लिस्ट आज हो सकती हे जारी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: यूपी निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी जीत की दावेदारी को पक्का करते हुए राजनीतिक दल अलग-अलग जिलों से अपने भावी प्रत्याशियों पर दांव लगा रहे हैं। जिसमे समाजवादी पार्टी ने जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बीते मंगलवार को दो नगर पंचायत के टिकट घोषणा के बावजूद उनके स्थान पर दूसरे नामों की घोषणा भी की गई। अब बीजेपी की लिस्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।  समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए इटावा नगर पालिका से गुलनाज पुत्रवधू मो. इदरीश अंसारी पर दांव लगाया है। वही, जसवंतनगर नगर पालिका के सत्य नारायण उर्फ मुद्दल चुनावी मैदान में हैं। भरथना नगर पालिका से अजय कुमार को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा इकदिल नगर पंचायत से प्रवीन कुमारी, बकेवर नगर पंचायत से रेशमा देवी और लखना से प्रदीप तिवारी को टिकट दिया है।

Etawah News: सपा जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार पर निकाय चुनाव जानबूझकर टालने का लगाया आरोप

ब्यूरो संवाददाता इटावा : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस सरकार को पिछड़ा और संविधान विरोधी बताया। योगी सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाए। गौरतलब है कि निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश में इस समय राजनीति गर्म है। विपक्षी पार्टियां योगी सरकार पर निकाय चुनाव जानबूझकर टालने का आरोप लगा रही हैं। हालांकि मामला न्यायालय में जाने के बाद सभी दल कोर्ट के ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को उच्च न्यायालय ने सरकार के ओबीसी आरक्षण के खिलाफ आदेश करते हुए निकाय चुनावों को जल्द कराने और निकाय चुनाव आरक्षण के मुद्दे पर कमेटी गठित कर दी। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट बेंच द्वारा सुनाए गए आदेश के बाद यह साफ नहीं हो पाया है कि चुनाव अभी होंगे या कुछ महीने बाद में कराएं जाएंगे। इटावा की छह निकाय सीटों में तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत हैं। इनमें सिर्फ इटावा नगर पालिका की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। अब इटावा नगर पालिका सीट अनारक्षित मानी जाएगी। वहीं सपा-कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने प्रदेश सरकार...

Etawah News: सपा नेता ने निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की दी सलाह

ब्यूरो संवाददाता इटावा : सपा नेता निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी। आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। सरकार को बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव जल्द करवाने के निर्देश दिए। जिसके बाद राजनीति गलियारे में हलचल पैदा हो गई। बता दें निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण के मामले पर सरकार का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन हाईकोर्ट द्वारा खारिज करने और ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव के आदेश देने पर समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उदय भान सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की लचर पैरवी, लापरवाही और ओबीसी का केवल वोट मिले और उन्हे उनका अधिकार न मिले ऐसी सोच के कारण ही यह फैसला हो सका है यह ओबीसी के अधिकारों पर कुठाराघात है। अगर सरकार वास्तव में ओबीसी के अधिकारों के प्रति संवेदनशील है तब हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सरकार को जाना चाहिए। इस प्रकार का प्रकरण मध्य प्रदेश में भी हो चुका है वहां भी सुप्रीम कोर्ट के।आदेश पर ओबीसी आरक्षण सहित चुनाव हो चुके है।

Etawah News: आभार बैठक में पहुंचे अखिलेश और डिंपल यादव, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही सैफई पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मैनपुरी के कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ आभार बैठक का आयोजन किया।  जंहा मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। डिंपल यादव भी आभार बैठक में शामिल हुईं। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। अखिलेश यादव दो दिन सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूबे में निकाय चुनाव की अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद कभी भी घोषित हो सकती है। जिसके लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। अखिलेश यादव की दो दिवसीय सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मुलाकात को इसी निकाय चुनाव से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

Etawah News: निकाय चुनाव आरक्षण की घोषणा के बाद आपत्तियां शुरू, जानें कहां और कैसे करें आपत्ति

ब्यूरो संवाददाता इटावा: निकाय चुनाव में जिले की सभी छह निकायों के वार्डों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। इस पर आपत्तियां मांगी जा रही हैं। लोग वार्डों के आरक्षण को लेकर आपत्तियां लगा भी रहे हैं। ज्यादातर आपत्तियां ऐसी हैं, जिनमें वार्ड को आरक्षित से अनारक्षित करने या फिर अनारक्षित से आरक्षित करने को आपत्ति लगाई गई है। चेयरमैन पद को लेकर भी आपत्ति लगाए जाने की संभावना है। चेयरमैन पद की आपत्ति लखनऊ में लगाई जानी है। सबसे अधिक पेचीदा मामला बकेवर नगर पंचायत के चेयरमैन के पद का है। इसे अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि इस क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति की आबादी शून्य है। ऐसे में इस पर आपत्ति लगाया जाना तय है।  इटावा नगर पालिका के चेयरमैन पद को लेकर भी आपत्ति लगाई जाने की संभावनाएं बताई जा रही हैं। इस सीट के लिए सामान्य वर्ग तथा अनुसूचित जाति वर्ग से कई दावेदार चुनाव मैदान में उतरने को तैयार थे। बैनर और होर्डिंग से अपना दावा भी ठोक रहे थे पर यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि इस पर आपत्ति लगेगी। 12 दिसंबर की शाम 6 बजे तक जमा कर सकते हैं आ...

Etawah News: निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी, इसी सप्ताह अधिसूचना जारी होने की उम्मीद

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इसके लिए जिलेवार आरक्षण सूची लगभग प्रदेश के सभी जिलों से निर्वाचन आयोग तक पहुंच चुकी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक इसी सप्ताह निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाएं है। जिले में भी नगर पालिका, नगर पंचायतों, वार्डो के देवदार पहले से ही अपनी अपनी दावेदारियां करते नजर आ रहे हैं और आरक्षण आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अंतिम मतदाता सूची आना बाकी है। बताते चले निकाय चुनाव को लेकर मतदेय स्थल, बना लिए गए हैं। मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन करने का काम हो चुका है। लेकिन अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को किया जाना है। अन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। उसके मुताबिक जिले में तीन नगरपालिका, तीन नगर पंचायत हैं। जिले में कुल 127 सभासद सीटों का चुनाव संपन्न होना है। जिला निर्वाचन पंचायत एवं नगरीय निकाय राजेश अरोड़ा के मुताबिक- अन्तिम सूची में दर्शाए गए मतदाता           मतदान केंद्र इटावा      ...