Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हौसला अफजाई

Etawah News: राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभाग करने के लिए जिले से टीम रवाना, स्काउट गाइडरों ने की हौसला अफजाई

ब्यूरो संवाददाता इटावा : 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी पाली राजस्थान में प्रादेशिक कार्यालय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श्रीमती पूनम संधू द्वारा चयनित किए जाने के पश्चात जिला संस्था इटावा के सहयोग से स्काउट और गाइड टीमें राष्ट्रीय जम्बूरी में प्रतिभागिता हेतु जिला आयुक्त गाइड श्रीमती मंजू भदौरिया एवं जिला सचिव श्री रविंद्र सिंह यादव के कर कमलों द्वारा (24) स्काउट और गाइड का तिलक वंदन और माल्यार्पण कर रवाना किया गया।  गाइड कैप्टन श्रीमती स्वीटी मथुरिया, श्रीमती अर्चना चौधरी, श्री विपिन कुमार, श्रीमती शशि प्रभा आदि के निर्देशन में रवाना हुई। इस अवसर पर जिला आयुक्त गाइड ने टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए तथा शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर जनपद के सम्मानित डीटीसी , डीओसी एवं स्काउट मास्टर उपस्थित रहे। और सभी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनकी हौसला अफजाई की।