ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर : क्षेत्र की तहसील कार्यालय से जारी हुए फर्जी प्रमाण पत्र, कॉपी प्रमाणित के दौरान तहसीलदार ने संदेह के आधार दबोच लिया। आगरा जिले के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र का रहने वाला युवक फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपने आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व थारू जाति का अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनवा लेने का आरोप लगा है। जिन्हें प्रमाणित कराने की कोशिश करने पर तहसीलदार ने संदेह के आधार पर उसको अपने कमरे में बैठाया। जानकारी ने बताया है कि विजेंद्र सिंह पुत्र भूरी सिंह निवासी सोहारा फतेहाबाद आगरा का निवासी है। जिसने यहां बलरई थाना क्षेत्र के नगला गुंदी विकास नगर बलरई में सैफई क्षेत्र की आईडी पर चल रहे जन सेवा केंद्र के माध्यम से 20 हजार रुपए देकर रजमऊ गांव का पता दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड, वोट कार्ड मूल निवास प्रमाण पत्र व थारू जाति का अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करा लिया था। जसवंतनगर तहसीलदार प्रभात राय ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली थी। जिस पर पूछताछ की गई है। फिलहाल युवक को प्रधान और परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया है। उन्ह...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें